फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका

Thu, 24 Sep 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जिले के लेढ़ा राजभर और राधिका चौरसिया ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाकर सबका ध्यान अपनी तरफ बरबस खींच लिया।   
विज्ञापन


वे दोनों कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे और अर्थी पर लेटकर अपने ऊपर कफन लपेटकर अनशन करना शुरू कर दिया। सरायलखंसी के रणवीरपुर गांव निवासी लेढ़ा राजभर की जमीन कुछ मनबढ़ों ने कब्जा कर ली।

 वे अफसरों से फरियाद करते-करते हार चुके हैं। जबकि मुहम्मदाबाद के औरा रानीपुर के दरौरा गांव निवासी राधिका चौरसिया के घर में लूटपाट हुई थी, जिसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस विचित्र अनशन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन्हें हटाया। उधर, इस संबंध में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट को दोनों के मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें