फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झपकी आने से बेकाबू कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी के पास मंगलवार की बीती रात चालक को अचानक झपकी आने से कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। कार सवार वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला मठिया निवासी शिव शंकर गुप्ता 45 जो कार में सवार चार लोगों के साथ करहा निमंत्रण में शामिल होने गए थे। घर जाते समय रात लगभग 11 बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी चुंगी और तमसा नदी पुल के बीच में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में कार चला रहे शिव शंकर गुप्ता के साथ उसका बेटा शिवा गुप्ता 17 के साथ सवार दो अन्य लाेग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पिता-पुत्र की गंभीर हालात देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें