फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पक्षों ने कराया एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा, चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के चौक पर मंगलवार की देर शाम सामान का दाम पूछने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में बुधवार को दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में पहले पक्ष से कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी कृष्णानंद पटवा ने बताया कि उसकी जूते चप्पल की दुकान मुहल्ला हुंसापुरा में है। देर शाम लगभग 8.30 बजे वह चौक पर ठेला पर सामान बेचने वाले कैफ से सामान खरीदने गया। मोल भाव के दौरान दोनों में विवाद हो गया तथा गालीगलौज हो गया।जहां कैफ के कहने पर शाहिद के साथ 10- 15 अज्ञात के साथ आकर उससे मारपीट कर दी।
पुलिस ने कृष्णानंद की तहरीर पर कैफ, शाहिद के साथ 10 -15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष से दोस्तपुरा निवासी महेरुद्दीन ने बताया कि उसका लड़का एनुद्दीन जो कि नगर चौक पर अमावट आदि की दुकान ठेले पर लगाता है। मंगलवार की शाम 8.30 बजे उसकी दुकान पर पहुंचे कृष्णानंद उसके बेेटे की दुकान पर पहुंचा और मोल भाव करते हुए उससे गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने 8-10 साथियों को बुला लिया और उसके बेटे से मारपीट कर दी। महेरुद्दीन ने एक नामजद व 8- 10 अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सूचना पर कोपागंज थानाध्यक्ष मौके पर मय फोर्स पहुंच कर दोनों पक्षों को हटा दिया। दो सम्रदाय का मामला होने के चलते सूचना मिलते ही सीओ घोसी, ट्रेनिंग ले रहे सीओ जितेंद्र सिंह भी पहुंच गए तथा मामले की जानकारी लेने के साथ पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें