मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया चट्टी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वाराणसी जनपद के रोहनिया निवासी अमितेश्वर और आजमगढ़ जनपद के पहाड़पुरा निवासी बैंक कर्मी नजर अब्बास बाइक से मऊ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह मड़ईया चट्टी के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।