इस मामले में सोमवार को तलाक मामले में पति और दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और सास पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दूबे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी पर मऊ की कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर की गई है। आरोप है कि कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले के रहने वाले मुहम्मद एहसान ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। धीरे-धीरे पोस्ट वायरल हो गई।
इसकी जानकारी होने पर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलारा गांव निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने शनिवार को आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देने पर पता चला कि आरोपी सऊदी में नौकरी करता है। एसपी ने आरोपी का पासपोर्ट निरस्त करने का आश्वासन दिया है।