फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम बेफिक्र, रोडवेज बसों में नहीं लगी फॉग लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, जल्द ही कोहरे की मार से सभी प्रभावित हो जाएंगे। बावजूद इसके परिवहन निगम की अधिकांश बसों को फाग लाइट से लैस नहीं किया जा सका है। ऐसे में बस चालकों को बसों के संचालन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिवहन विभाग और यातायात विभाग सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

वहीं परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षा के लिए संसाधनों की तरफ तवज्जों नहीं देता दिख रहा है। हाइवे पर ज्यादातर हादसें ज्यादा रोशनी या कम रोशनी के कारण ही होते हैं। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान हीं दे रहे हैं। मऊ डिपो में 53 बसों का बेड़ा है। इनमें से आधी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। कई बसें मरम्मत के अभाव में वर्कशाप में खड़ी हैं।
वहीं चालकों और परिचालकों की कमी भी बसों के संचालन में रोड़ा बन रही हैं। वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी परिवहन निगम का उदासीन रवैया लोगों की जान खतरे में डाल सकता है। रोडवेज की अधिकांश बसों में फॉग लाइट नहीं लगाई गई हैं। कई बसों में लगी सामान्य लाइटें भी पर्याप्त रोशनी भी नहीं दे पा रही हैं। लेकिन इसके बाद भी इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

फॉग लाइट तो दूर सामान्य लाइटें भी ठीक नहीं
मऊ। परिवहन निगम की उदासीनता के चलते यात्रियों की जान पर बन आएगी। कोहरा शुरू होते ही पर्याप्त लाइट के अभाव में बसे हादसों का शिकार बन सकती हैं। काफी बसों में हेडलाइट की स्थित सही नहीं है। लाइट पर गंदगी जमी है या कई लाइटें मानक के अनुसार प्रकाश नहीं दे रही हैं। मरम्मत के अभाव में किसी भी समय हादसा हो सकता है।
कई बसों में की टूटी हैं ब्रेक लाइट
मऊ। एक तरफ जहां यातायात माह को लेकर यातायात विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के साथ जुर्माना भी वसूल रहा है। वहीं परिवहन निगम की उदासीनता के चलते कई बसों की पिछली लाइट खराब पड़ी हैं। ऐसे में जब बसें रात्रि के समय अंधेरे में सफर करेंगी तो पीछे से आने वाले वाहनों को बस की स्थिति स्पष्ट नहीं दिखाई देगी। जिससे हादसा हो सकता है। लेकिन परिवहन निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
एआरएम रमेश चंद्र ने बताया कि रात में संचालित होने वाली बसों में रोशनी के पर्याप्त व्यवस्था की जाती है। कोहरा के समय सभी बसों को फाग लाइट से लैस किया जाता है। जिन बसों में लाइट नहीं लगाई गई है उन्हें जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें