फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की स्थिति बताने वाला डिस्प्ले खराब, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। स्थानीय जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन परिसर में चहुंओर गंदगी का साम्राज्य है। साफ-सफाई के नाम पर महज खाना पूर्ति की जा रही है। सुलभ शौचालय की स्थिति काफी दयनीय है। यात्री शौचालय का इस्तेमाल करने से बचे रहे हैं। वहीं आरक्षण केंद्र पर आए दिन सर्वर फेल होना भी यात्रियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

इंदारा जंक्शन से हर रोज पांच हजार से अधिक यात्री वाराणसी, मऊ, बलिया, गोरखपुर, सूरत, मुंबई, दिल्ली की ओर यात्रा करते हैं। प्लेटफार्म खुला होने के चलते दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं पैदल पुल नहीं होने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। वहीं आरक्षण केंद्र और जनरल टिकट खिड़की पर दिव्यांगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
उधर, आए दिन आरक्षण केंद्र पर सर्वर फेल होने से भी यात्री परेशान रहते हैं। स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गई पेयजल की टोटियों पर गंदगी जमी हुई है। सुलभ शौचालय में भी चारों ओर गंदगी पसरी हुई है। इतना ही नहीं ट्रेनों की स्थिति का पता लगाने के लिए लगाया गया डिस्प्ले पिछले काफी समय से खराब चल रहा है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में वह जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे। जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वर डाउन रहने से नहीं बनता आरक्षण टिकट
इंदारा। स्थानीय जंक्शन पर आए दिन सर्वर डाउन होने के चलते आरक्षण टिकट व्यवस्था प्रभावित रहती है। पिछले सप्ताह सर्वर फाल्ट के चलते तीन दिन तक आरक्षण टिकट प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसी ही स्थिति रहती है। लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें