मऊ। रानीपुर थाना के विनोदपुर गांव के पास बुधवार दोपहर गाजीपुर जनपद के वीरपुर से आजमगढ़ जा रही पिकअप टायर फटने से पलट गई थी। जिससे पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में तीन अन्य मजदूरों की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बिहार के खगड़िया और बेगूसराय जिले के मजदूर सड़क बनाने वाली निर्माण कंपनी में काम करते थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सभी आजमगढ़ के वीरपुर साइट पर काम करते थे। निर्माण इकाई के दूसरे साइड आजमगढ़ जनपद में निर्माण से संबंधित सामान लेकर जा रहे थे। अभी वाहन रानीपुर थाना के विनोदपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंचा ही था कि अचानक पिकअप का अगला टायर फट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गया पलट गई। जिससे पिकअप में सवार खगड़िया निवासी दीपक (19), ऋषभ (19) , सूरज (20), मिथिलेश (22) और बेगूसराय के रहने वाले अनंत (25) निवासीबिहार और रजनीश (20) और गजांशु कुमार (19) निवासी खगड़िया बिहार घायल हो गए। सभी घायलों को पूर्वांचल सचल दस्ता और पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद रानीपुर सीएचसी पर लाया गया। रानीपुर सीएचसी पर ही गजांशु कुमार (19 )व को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। जबकि अनंत 25 वर्ष निवासी बेगूसराय को हल्की चोट आने पर सीएचसी पर उपचार किया गया। जबकि अन्य पांच को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिषभ (19), सूरज (20) , मिथिलेश (22), निवासीगण खगड़िया और बेगूसराय निवासी अनंत (25 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। अनंत को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दीपक (19) को हाथ में चोट लगने पर उपचार के बाद छोड़ दिया गया था । निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने सभी को मुख्यालय के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सूरज (20) पुत्र सुरेश महतो, ऋषभ (19) पुत्र कैलाश, मिथिलेश (22) रामशरण की बृहस्पतिवार की दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई।