फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो दुकानों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मण्डाव। रामपुर थाना क्षेत्र के काठतरांव चट्टी पर सोमवार रात चोरों ने दो दुकानों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर नगदी सहित हजारों रुपये के सामान चुरा लिया। मंगलवार सुबह जैसे ही दुकानदार दुकान खोलने गए तो ताला टूटा देख स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

काठतरावं चट्टी पर स्थित उसी गांव के निवासी रामअवध गुप्ता की किराना व राजेश कुमार गौतम की फोटो स्टेट की दुकान है। देर शाम दोनों लोग अपनी दुकान बंद कर अपने-अपने घर चले गए। इधर, रात में चोरों ने मौका पाकर दोनों दुकानों की कुंडी काटकर राजेश कुमार गौतम की दुकान से लगभग साढ़े तीन हजार रुपये नगदी के अलावा लगभग चार सौ सिक्के सहित बैट्री, इनवर्टर आदि च़ुरा लिया। जबकि रामअवध गुप्ता की दुकान से दो हजार नगदी के अलावा हजारों रुपये के किराना के सामान चुरा ले गए। दुकानदारों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। उधर, एसओ राजशेखर सिंह का कहना है कि उन्हें चोरी की इन घटनाओं की जानकारी नहीं है और न ही तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें