फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्री फांदकर घर में घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव में रविवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। बाउंड्री फांदकर घर में घुसे चोर रखा बक्सा उठाकर खेत में ले गए, जहां उन्होंने उसमें रखी नगदी और लाखों का गहना चुरा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव निवासी संजय कन्नौजिया इंदारा में लाउंड्री चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार की रात वह अपने परिवारजनों के साथ खाना खाकर सो गया। आधी रात को बाउंड्री फांदकर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने उनके घर के कमरे में रखा बक्सा उठाकर खेत में ले गए। जहां बड़े आराम से उसमें रखा 25 हजार रुपए नगदी और सोने, चांदी का लगभग डेढ़ लाख रुपए का गहना चुरा लिया। सुबह जब लोगों ने खेत में बक्सा और सामान बिखरा देखा तो ग्रामीणों से इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे संजय ने अपना बक्सा पहचान लिया।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। संजय ने थाने में चोरी के संबंध में तहरीर दी है। अभी कुछ दिन पहले ही पास के ही इंदारा करीमाबाद गांव में बेचू गुप्ता के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने उनके घर में रखा मोबाइल और कीमती सामान चुरा लिया था। जिसकी तहरीर उन्होंने थाने में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें