फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई विद्यालयों के कैंपस में है जलजमाव: पठन पाठन पर असर

विज्ञापन
परिसर में जलजमाव होने से बच्चों के न आने के बाद नगर के रामपुर चकिया प्राथमिक स्कूल के बाहर सड़क पर - फोटो : MAU
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के कैंपस में जलजमाव से पठन पाठन पर असर पड़ रहा है।लेकिन अभी तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

कई दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के कैंपस में जलजमाव से कई विद्यालयों में पठन पाठन बाधित है। तो कई विद्यालयों के कैंपस में जलजमाव से बच्चे अपनी कक्षा तक जाने में फिसलकर गिर जा रहे हैं।
नगरक्षेत्र स्थित कंपोजिट स्कूल रामपुर चकिया परिसर तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है। इसके चलते दूसरे दिन मंगलवार को पठन पाठन बाधित रहा। शिक्षक गेट पर ही कुर्सी पर बैठे रहे।
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार श्री भगवान सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर, प्राथमिक विद्यालय ठैचा, कोन्हिया, बिलौवा, बहरामपुर, जोगापुर, गाढ़ा स्थित विद्यालयों के कैंपस पानी से लबालब भर जाने से दूसरे दिन भी पठन पाठन बाधित रहा। कई विद्यालय के कमरों में भी पानी जमा हो गया है। प्रधानाध्यापकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित इंगलिस मीडियम स्कूल के कैंपस में जलजमाव से बच्चों तथा शिक्षकों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कैंपस में प्रार्थना नहीं हो पा रहा है। कक्षा में जाने के दौरान बच्चे फिसलकर गिर जा रहे हैं। इससे ड्रेस खराब हो जाने के चलते घर लौटना पड़ जा रहा है। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के शाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय कैंपस में जलजमाव से पठन पाठन पर असर पड़ रहा है। अभिभावकों की शिकायत के बाद भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें