बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित भैसही नदी में सोमवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गए युवक का दूसरे दिन शाम तक कोई पता नहीं चल सका। उसका तलाश में गोताखोर और ग्रामीण पूरे दिन मशक्कत करते रहे। इस दौरान भैसही नदी के पुल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बता दें कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव निवासी सुबेदार राम 24 पुत्र लुटन राम सोमवार की दोपहर में अपने चार पांच दोस्तो के साथ बढुआ गोदाम स्थित भैंसही नहीं में नहा रहा था। इसी बीच वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नदी के तट पर खड़े उसके दोस्त घर की ओर शोर मचाते हुए भागे। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके की तरफ भागे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को पूरे दिन काफी मशक्कत के बाद भी लोगों को कामयाबी नहीं मिली। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।