फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का पीछा कर रहा बदमाश बंदी

Mon, 29 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोहरीघाट कस्बे में युवक की सतर्कता और होमगार्ड की तत्परता से एटीएम कार्ड धारकों से ठगी करने वाला एक बदमाश पकड़ा गया। लेकिन उसके तीन साथी भाग निकले। चारों बदमाश युवक का पीछा कर रहे थे। लेकिन युवक को जब इसकी आशंका हुई तो उसने शिकायत बाजार में खड़े होमगार्ड से की।
विज्ञापन



होमगार्ड द्वारा पूछताछ करने पर चारो बदमाश उससे हाथापाई पर उतर आए, लेकिन आसपास के लोगों के सहयोग से एक बदमाश पकड़ा गया। जिसे पुलिस को सौंपा गया। 


बताया जाता है कि कस्बे का ही एक युवक सोमवार को एटीएम से धन निकालने के लिए एसबीआई के एटीएम जा रहा था। अपने पीछे चार की संख्या में संदिग्ध युवकों को देखकर वह दूसरे एटीएम पर चला गया। युवक वहां भी पहुंच गए।


तो उसे शक हुआ। वह तीसरे एटीएम पर जाने लगा तो युवक वहां भी उसके पीछा करते हुए पहुंच गए। शक पुख्ता होने पर युवक ने बैंक के समीप ड्यूटी पर खड़े एक होमगार्ड को पूरी बात बताई। होमगार्ड ने जब युवकों को बुलाकर पूछताछ की तो वह मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन



 युवकों ने होमगार्ड का कालर पकड़ लिया तो उसने भी बहादुरी दिखाई और एक युवक को पकड़कर कसके दबोच लिया। इससे अन्य युवक उसे मारने लगे तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। इससे अन्य तीनों युवक भाग गए।
विज्ञापन



पकड़ा गया बदमाश अपना नाम पता नहीं बता रहा है, लेकिन वह अपना घर गोरखपुर जनपद के सहजनवा का रहने वाला बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें