फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसवनी में मिली लावारिश पास के गांव बिजपुरा के जोगिंदर की थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चीनी मिल के बगल में स्थित आसवनी में तीन नवंबर को मिली लावारिश लाश घोसी कोतवाली क्षेत्र के बिजपुरा निवासी जोगिंदर चौहान की थी। अखबारों में खबर छपने के बाद जोगिंदर की पत्नी ने उसके कपड़ों और अन्य निशान के माध्यम से उसकी पहचान किया है। मुकामी पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया है।
विज्ञापन

बुधवार को महिला ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। महिला ने आशंका जताई है कि उसके पति की हत्या करके लाश को लावारिश बता दिया गया। उसने लिखा है कि एक ठेकेदार के बुलाने पर उसके पति आसवनी में काम करने गए थे। वह 30 अक्टूबर से वहां काम कर रहे थे। लेकिन ठेकेदार और उसके अन्य आदमियों ने उन्हें पहचानने से इनकार करते हुए लावारिश बता दिया। कोतवाली के बिजपुरा निवासिनी शांति चौहान ने उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि चीनी मिल के पास आसवानी के प्रांगण में पांच नवम्बर को मिली लाश उसके पति जोगिंदर की थी।
जोगिन्द्र चौहान पिछले 30 अक्तूबर को प्रात:काल आठ बजे चीनी मिल घोसी में एक ठेकेदार के माध्यम से कार्य करने गये थे लेकिन लौटकर घर वापस नहीं आये। घर वाले जोगिंदर की तलाश करते रहे। इधर तीन नवम्बर को उसकी लावारिश हालत में लाश मिली थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि आसवानी के पास ठेकेदार के लोग थे, फिर भी उनको उन लोगों ने पहचानने से इनकार कर दिया। उधर पहचान न होने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया। जोगिंदर की पत्नी को समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई तो उसने पति की पहचान उनके कपड़ों ,शरीर के अन्य निशान से किया। महिला ने हैरत जताते हुए लिखा है कि आज तक किसी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी। मुकामी पुलिस की उदासीनता पर महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में सीओ नरेश कुमार का कहना है कि मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें