फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धजनों की सेवा ही सबसे बड़ा पूण्य का कार्य - कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान तथा जनपद न्यायाधीश शंकर लाल के निर्देशन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कुॅवर मित्रेश सिंह, कुशवाहा ने मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम में आधार कार्ड कैंप तथा जनधन योजना के अंतर्गत खाता खोलने का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर 62 बृद्धजन उपस्थित थे, जिसमें से पांच बृद्धजनों का आधार कार्ड बनाया गया। शेष का आधार कार्ड संशोधन भी किया गया । इस मौके पर ही बृद्धजनों को एटीएम प्रदान करने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने एटीएम दिया। सचिव ने कहा कि बृद्धजनों की सेवा ही सबसे बड़ा पूण्य का कार्य है। इससे बड़ा पूण्य का कोई कार्य नहीं होता। इसलिए बृद्धजनों की सेवा समर्पित भाव के साथ व पूरे मनोयोग से करने की आवश्यकता है। प्रबंधक ने बताया कि 13 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन का मिलता है। सचिव ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन से वंचित हैं, उनका वृद्धावस्था पेंशन से सम्बंधित समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराकर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जाए।
उधर दीवानी न्यायालय परिसर मे स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व मे वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन हुआ। वैक्सीनेशन कैंप में विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीन का टीका लगाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वैक्सीन से वंचित दीवानी न्यायालय के समस्त अधिकारीगण कर्मचारीगण एवं आम जन से अपील किया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका लगवाना ही नितांत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें