फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के सभी सीएचसी पर जन प्रतिनिधियों द्वारा बुधवार को किया गया। इसी क्रम में कोपागंज सीएचसी से घोसी विधानसभा के विधायक विजय राजभर ने फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति थीम के तहत किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को प्रथम किस्त लाभ दिलाने के लिए उनका आवेदन किया गया। वहीं फतहपुर सीएचसी पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ का उद्घाटन भाजपा नेता भरत भैया ने किया।
विज्ञापन

कोपागंज में शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक विजय राजभर ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में माताओं के गर्भावस्था से लेकर बच्चों के शिक्षा-दीक्षा तक की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए यह योजना बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। जिसके द्वारा तीन किस्तों में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहयोग राशि सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में दी जाती है। सरकार का पूरा प्रयास है कि कोई भी इस योजना से वंचित ना रहे।
नोडल अधिकारी डा.बीके यादव ने बताया कि इसी प्रकार जिले के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जनप्रतिनिधियों द्वारा मातृ वंदना सप्ताह कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया है। जिला कार्यक्रम समंवयक विवेक सिंह ने बताया कि इस योजना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7998799804 जारी किया गया है। इस नम्बर पर कोई भी लाभार्थी फोन करके योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कोई भी लाभार्थी अपनी नजदीकी आशा एएनएम व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी व बीसीपीएम, बीपीएम से संपर्क कर आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते।
विज्ञापन

इस मौके पर डीपीपीएम संतोष सिंह, आरबीएसके मैनेजर अरबिंद वर्मा, कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. अनिल कुमार, डीपीए अभिषेक शर्मा, बीपीएम मिथिलेश सिंह, बीसीपीएम नीलम, स्वास्थ्य अधिकारी युशूफ सहित सीएचसी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें