फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों के बीच बीता साल का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नए साल का पहला दिन, अधिकांश लोगों ने मौज मस्ती के बीच गुजारा। नववर्ष का पहला दिन होने के कारण जिले के प्रमुख मंदिरों मेेेें लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की। घर से लेकर बाहर तक साल के पहले दिन लोगों ने जमकर मौज-मस्ती की। मौसमी धुंध पर नए वर्ष का उत्साह भारी रहा। फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्वीटर, ईमेल पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई संदेश देने का ताता लगा रहा है।
विज्ञापन

नए वर्ष को सभी ने शिद्दत के साथ खुशनुमा अंदाज में शुरू किया लेकिन असली मौज तो युवाओं की ही रही। नगर में सुबह से ही फूल की दुकानों पर आते-जाते युवा फूल-माला लेते रहे। गुलाब की मांग बहुत थी। रोज से यह मंहगा बिका। तरह-तरह के तोहफों से बाजार गुलजार रहा। घरों में सुबह साफ-सफाई के बाद अधिकांश लोगों ने मंदिर में जाकर देवी-देवताओं से नए साल में सुख समृद्धि की कामना किया। अनेक घरों में कथा-पूजा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
मंदिर सहित धार्मिक स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। सर्वाधिक भीड़ नगर के पावर हाउस कॉलोनी से सटे हनुमान मंदिर, शीतला माता धाम सहित जिले के वनदेवी धाम, कोयल मर्याद भवानी माई सहित विभिन्न मंदिरों में रही। मौज मस्ती के बाद लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रेस्टोरेंट भी गए और अपने मित्रों आदि के साथ डोसा, बर्गर समेेत विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। आधुनिक संसाधनों के माध्यम से एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

मुक्तिधाम पर उमड़ा युवाओं का हुजूम
दोहरीघाट। नव वर्ष के के पहले दिन मुक्तिधाम तथा कैनाल हेड पर नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं जश्न मनाने वालों की काफी भीड़ रही। हर जगह एक ही गीत युवा गा रहे थे हम सब बोलेगे हैप्पी न्यू इयर। मुक्तिधाम रोड पर वाहनों तथा नए वर्ष मनाने वालों की इतनी भीड़ हो गई कि पूूरे दिन जाम के झाम मे यह रोड जूझता रहा।मेन गेट से लेकर मुक्तिधाम पार्क तक भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। मुक्ति धाम पार्क की सुंदरता को लोग देर तक निहारते रहे। सेल्फी लेने की जहां लोगों की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें