फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष तक पहुंचे सांड़, ग्रामीणों ने निकाला

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर में घूमते मवेशी।
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर में बृहस्पतिवार को सांडों का एक झुंड अस्पताल परिसर में घुस गया। दो सांड लेबर रूम (प्रसव कक्ष) तक पहुंच गए। इस अचानक घटना से मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से प्रसूता महिलाओं और अन्य मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में अक्सर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
मनोज कुमार, सूरज नाथ शास्त्री, अनिल, मन्नू, प्रदीप व प्रवीण ने बताया कि चहारदीवारी अधूरी होने की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दोहरीघाट सीएचसी प्रभारी ने बताया कि चहारदीवारी का निर्माण कार्य प्रगति पर ह,ै इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे मवेशी प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें