वामपंथी दलों के संयुक्त मोर्चे के प्रदेशव्यापी सत्याग्रह के आह्वान पर बृहस्पतिवार को वामपंथी दलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। गिरफ्तार मजदूर नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की गई।
अध्यक्षता माकपा जिला मंत्री अजीम खान ने की और संचालन भाकपा जिला मंत्री राम अवतार सिंह ने किया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले रोकने, नोएडा और अन्य जगहों पर आंदोलित श्रमिकों के वेतन वृद्धि और उनकी जायज मांगों को स्वीकार करने, गिरफ्तार मजदूर नेताओं को तत्काल रिहा करने तथा फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, राम सोच यादव, वीरेंद्र कुमार, राम कुमार भारती, अनुभव दास, दिव्य कुमार सिंह, शिवाकांत मिश्रा, फकरे आलम, कैलाश चौहान, सुभाष चंद्र गौतम, राम आशीष चौहान, दीन दयाल, दीनानाथ मौर्य, सुग्गन यादव शामिल थे।