फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमका दिया गया डुमरांव गांव

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के खालिसपुर गांव में साफ -सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट-खण्ड ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में संभावित आगमन से परदहां ब्लाक के डुमरांव गांव पूरी तरह चमक गया है। लोगों का कहना हैं कि इससे पहले तो गांव में कभी भी इतनी साफ सफाई नहीं देखी। ना ही कभी सफाई कर्मी रेगुलर गांव में आते हैं, न इतने सारे पुलिस वाले ही आते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन पर गांव में साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद देख ग्रामीणों के मुंह से कुछ ऐसे ही शब्द बरबस निकल पड़े। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया था। इससे बीमारी का खतरा लोगों को सता रहा था। बता दें कि परदहां ब्लाक के डुमरांव और बहरीपुर गांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। शुक्रवार की सुबह से ही प्रशासनिक अमला गांव में पहुंच गए और साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में अफसर लग गए। मार्ग पर पढ़ने वाले गड्ढों को मिट्टी से भरा गया। मार्ग के किनारे लगे झाड़-फूस को साफ करने से लेकर आनन-फानन में नाले-नालियों की सफाई की गई।
बढुआ गोदाम। गांव में चारों तरफ गंदगी थी। सफाई पर इतना कभी ध्यान नहीं दिया गया था। मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर गांव में इतनी साफ-सफाई और इतनी जल्दी पहली बार देखी है। - बृजेश सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन

गांव में उतनी ही जगह साफ-सफाई की गई जितने में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम और आवागमन का मार्ग था। लेकिन गांव में अन्य स्थानों पर अभी भी गंदगी फैली हुई है। - फतेहपुर सिंह, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें