जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कुपोषण की रोकथाम के लिए जिला पोषण समिति, जिला कंवर्जेंस प्लान कमेटी का माह सितंबर की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए ज्वाईंट मजिस्ट्रेट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार गौतम ने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने-अपने दायित्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेगें तो निश्चित रूप से कुपोषण को मिटाया जा सकता है। जनपद का प्रदेश स्तर पर अच्छे स्थान प्राप्त होगें। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करना अति आवश्यक है, क्योंकि जब महिलाएं गर्भ धारण करती हैं तो उनको किस-किस बिटामिन, दवाएं एवं आयरन की आवश्यकता होती है उन्हें पता नहीं चल पाता है, जिसके कारण उनसे जन्मा बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के माध्यम से मेरी वाटिका मेरा गौरव प्रतियोगिता कराया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेगें। उनको पुरस्कृत जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि जागरूकता की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली अभियान चलाकर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त अधिकारी गोद लिए हुए अपने ग्राम स्तर से कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी, आशाओं के माध्यम से चिंहित कराकर एनआरसी पर भेजें। जहां पर कुपोषित बच्चों को हर प्रकार का खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से बच्चों को कुपोषित से सुपोषित करने का अभियान चलाया जा रहा है। 16 से 23 तक स्थानीय खाद्य पदार्थ पर जन जागरूकता प्रचार-प्रसार तथा अनुपूरक पोषाहार का वितरण किया जाएगा। 24 से 30 सितंबर 2021 तक सैम/मैन बच्चों का चिन्हांकन एवं पौष्टिक भोजन की जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होने बताया कि इस महा अभियान में किसी भी प्रकार की किसी अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार, सहायक प्रभारी निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर वर्मा, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल, जिला सूचना अधिकारी डा. धनपाल सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहे।