फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बालक ने तोड़ा दम, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रामपुर थाना क्षेत्र के सरया मेवागिरी मोड़ पर सड़क हादसे में घायल मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत से नाराज लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे रामपुर एसओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी किशन (6) पुत्र राहुल बीते शनिवार को अपनी मां के साथ अपने ननिहाल सरायामेवागिरी ऑटो से आ रहा था। सरायमेवागिरी पहुंचने पर वह आटो से उतर रहा था कि तभी अज्ञात वाहन ने आगे निकलने के चक्कर में उसे टक्कर मारते हुए किनारे से आगे निकल गया। हादसे में किशन घायल हो गया, जहां लोगों ने उसे फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान सोमवार को बालक की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी होने पर नाराज परिजनों ने मधुबन-बेल्थरारोड मार्ग पर दोपहर एक बजे जाम लगा दिया। यहां जाम की सूचना मिलने पर मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय तथा रामपुर थानाध्यक्ष समर बहादुर अपने साथियों संग जाम स्थल पर पहुंचकर घटना को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान 30 मिनट से ज्यादा समय तक जाम लगने के चलते आवागमन प्रभावित रहा। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें