फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 1200 पीएम आवास के लाभार्थियों को मिली डिजिटली चाबी:

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में शहरी पीएम आवास के लाभार्थी को चाभी प्रदान करते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : MAU
विज्ञापन
आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 75000 पूर्ण आवास के लाभार्थियों को डिजिटली चाबी वितरण किया। साथ ही एनआईसी में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। जिसमें से जनपद के 1200 लाभार्थियों को डिजिटली चाबी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘‘न्यू अर्बन इंडिया‘‘ थीम के साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने किया। यह अमृत महोत्सव मंगलवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा सजीव प्रसारण के माध्यम से लाभार्थियों से सीधे संवाद किया गया। साथ ही एनआईसी में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने संबोधन मेंकहा कि आज लखनऊ में जो प्रदर्शनी लगी है वह आजादी के अमृत महोत्सव में 75 वर्ष की उपलब्धियां और देश के नए संकल्पों को भली भाति प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि यहां जो प्रर्दशनी लगी है उसे आकर जरूर देखें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत बुद्धिराम, नन्हकू, देवन्ती, उर्मिला, केदार, रंजना, शिवकुमारी, नंदनी, सिन्धू साहनी एवं पुष्पा देवी सहित 1200 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चाभी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, परियोजना अधिकारी रजनीश कुमार सिंह, शहर मिशन प्रबंधक मुहम्मद रिजवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें