फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झमाझम बारिश से तीन डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कई दिनों बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। खरीफ सीजन में सबसे तेज बारिश हुई। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक रुक-रुक कर होती रही। 2.75 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव आते ही रोपनी तेज हो गई। अब तक 86 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। नगर के निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज धूप से खेताें मेें रोपी गई धान की फसल मुरझा रही थी। बारिश के लिए मंदिरों में पूजन अर्चन शुरू हो गया था। रविवार की रात से मौसम में बदलाव दिखा। बूंदाबांदी होती रही। सोमवार को सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। बूंदाबादी होती रही। सुबह लगभग 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर दोपहर बाद तक होती रही। बारिश होने के दौरान राहगीराें और दुपहिया वाहन चालकाें को भीगते जाते देखा गया। वहीं नगर के प्रमुख मार्ग के दोनों तरफ बनी दुकानाें के सामने खड़े होकर लोग बारिश के बंद होने का इंतजार करते दिखे।
सोमवार को 2.75 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जुलाई माह में अब तक 118.75 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। अब तक 86 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। जबकि धान की बुआई का रकबा 80 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 90 प्रतिशत रही। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के चलते नगर के भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुशीपुरा, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों मेें जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। गड्ढे में तब्दील संपर्क मार्गों पर जलजमाव के चलते लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें