फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ड्रेस खरीदकर घर जा रहे किशोर की बिजली गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के महमूदसराय गांव के पास मंगलवार की शाम बाजार से किशोर ड्रेस खरीदकर घर लौट रहा था। गांव के मुख्य मार्ग के पास बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। पीछे से आ रही मां की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के महमुद सराय गांव निवासी अली अकबर (13) पुत्र जहांगीर सोमवार की शाम पांच बजे अपनी मां के साथ स्कूल का ड्रेस खरीदने के लिए नेमड़ाड बाजार में गया था। वहां से वह ड्रेस खरीदकर अपनी मां से आगे साइकिल से गांव के लिए निकल गया। इस दौरान गांव के समीप जैसे ही पहुंचा कि बिजली उसके ऊपर गिरी।
पीछे आ रही किशोर की मां ने घटना को देखकर शोर मचाकर लोगों को बुलाया और किशोर को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र के निधन से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक की लहर है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें