फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नगर के निचले हिस्सों तक पहुंचा तमसा का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तमसा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि तथा शुक्रवार को सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने नगर क्षेत्र में बाढ़ सरीखे स्थिति का आभास कराया। तमसा के बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर सभी रेगुलेटर बंद कर दिए गए हैं। हालांकि नदी खतरा बिंदु से 1.24 मीटर नीचे बह रही है। लेकिन अपराह्न बाद तक झमाझम बारिश के चलते नगर के निचले इलाके में रहने वालों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सड़कें जलमग्न हो गईं। लगातार हुई बारिश के चलते नाले उफना गए। नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन

जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से चोक नाले-नालियों के कारण कई इलाकों में घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। कई रास्तों में कई फीट भरे पानी के बीच से लोगों को गुजरना पड़ा। वहीं खेत और खलिहान भी लबालब भर गए। सरकारी दफ्तरों से लेकर अस्पतालों तक में पानी घुस गया। निचले तल पर बने सभी वार्ड में बारिश का पानी घुस गया। जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पूरे जिले में यह ही स्थिति देखने को मिली। परदहां ब्लाक के रैकवारेडीह दलित बस्ती में तेज बारिश के कारण एक व्यक्ति का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे घर में रखा हजारों मूल्य का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। झमाझम बारिश ने नगर पालिका के साथ-साथ नगर पंचायतों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। तमसा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि जारी रहने से नगरवासियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

तमसा नदी का जलस्तर शुक्रवार को 66.12 मीटर रहा, जबकि खतरा बिंदु 67.36 मीटर है। तमसा के जलस्तर में आए उफान के चलते शहर क्षेत्र के भीटी से लेकर बंधा मार्ग के किनारे निर्मित मकान पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। ढेकुलिया घाट स्थित शवदाह स्थल भी पूरी तरह से डूब गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विरेंद्र पासवान ने बताया कि नदी में आए उफान को देखते हुए सभी रेगुलेटर बंद कर दिए गए हैं। बंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
तमसा नदी में आए उफान तथा भारी बारिश से नगर के इमिलिया मुहल्ला, निजामुद्दीनपुरा, बुनकर कालोनी, औरंगाबाद, रघुनाथपुरा कल्याण सागर, ब्रह्मस्थान, मठियाटोला, मुंशीपुरा, सहादतपुरा, घास बाजार, मलिक टोला, न्याजपुरा, हट्ठीमदारी सहित निचले इलाकों के मुहल्लों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में घुसे पानी को निकालते नजर आए। बच्चों से लेकर बड़े-बुुजुर्ग तक सभी परेशान दिखे।
झमाझम बारिश के कारण आम लोगों के साथ-साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को भी खासी मशक्कत झेलनी पड़ी। मूसलाधार हुई बारिश के कारण जिला अस्पताल परिसर में लबालब पानी भर गया। काफी देर तक जल निकासी न होने के कारण सुबह में लोगों को पानी के बीच से होकर आना जाना पड़ा। जिसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों से लेकर तीमारदार भी परेशान दिखे।
शहर के भीतरी इलाकों में बारिश ने बढ़ाई दुश्वारी
मऊ। झमाझम बारिश के कारण नगर के भीतरी इलाकों में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण नालियों का पानी उल्टा लोगों के घरों में घुसने लगा। घरों से घुसे पानी से जरूरी सामानों को बचाने में लोग जुटे रहे। नालियां चोक होने के कारण जल निकासी न होने से लोग खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें