फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरों की जादूगर थीं लता मंगेश्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। गायिका लता मंगेशकर के निधन पर नगर में लोग मर्माहत रहे। कई संगठनों ने प्रसिद्ध गायिका को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

गायिका प्रतिभा चौबे ने कहा कि आज सारे स्वर रूक गए, मानों संगीत के कई युगों का अंत हो गया हो। संगीत की छात्रा नगर के सहादतपुरा निवासी गार्गी द्विवेेदी ने कहा कि लता जी के गाए गीत हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी ख्याति हमेशा विश्व में बनी रहेगी। सिंगर माही मृदुल ने कहा कि लता ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया। संगीत कलाकार प्रमोद योगी ने कहा कि भावी पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की पुरोधा के रूप में याद रखेंगी। साहित्य परिषद गोंठा के अध्यक्ष झारखण्डेय राय ने कहा कि लता सुरों की जादूगर थीं। राष्ट्रीय गीतों को जब वह अपने सुरो में पिरोती थीं तब पूरा देश झूम उठता था। उपाध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि कहा कि आज सुरों के एक युग का अंत हो गया। प्रबंधक बिजेन्द्र राय ने कहा लता दीदी का गायकी के क्षेत्र मे कोई जोड़ नहीं था। उनके गाये सभी गीत अमर हैं। रामलीला नाट्य कला समिति गोठा के निर्देशक विरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि विरले ही इस धरा पर लता दीदी जैसे लोग आते हैं। वह युगों-युगों तक अमर रहेंगी। विपिन राय, उमेश राय, अनिल गुप्त, विपिन गुप्त, सौरव राय, बिजेन्द्र उपाध्याय, अजीत राय, अजय राय ने शोक जताया। फतेहपुर मंडाव : मर्यादपुर बाजार में व्यापार मंडल ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा, छोटू यादव, प्रमोद बर्नवाल, बब्लू मद्देशिया, राजू मद्देशिया, लकी मद्देशिया, संदीप शर्मा, यशवंत चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें