ुतेहपुर ताल नरजा में आयोजित मक़बूल मेमोरियल आल इंडिया वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह मे?
- फोटो : MAU
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा फतेहपुर ताल नरजा में आयोजित मक़बूल मेमोरियल आल इंडिया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन मैच नासिक और हरियाणा की टीमों के बीच हुआ। जिसमें नासिक की टीम विजई रही। प्रतियोगिता में देश की 12 राष्ट्रीय स्तर की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू ने किया। कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। इसलिए जरूरत है कि विद्यालयों के शिक्षक विद्यार्थियों को खेलों का लगातार अभ्यास कराएं। जिससे वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें। कहा कि खेलों में द्वेष का कोई स्थान नहीं रहता है। हार-जीत चलती रहती है,खिलाड़ी को कभी भी हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि जीत के लिए मन लगाकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का भी आह्वान किया कि वे खेलों के आयोजन को बढावा देने के लिए आगे आए और गांव में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने में सहायता करें।