चंदासी विद्युत उपकेंद्र से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बुधवार की रात आठ बजे गुल हो गई। आधी रात को एसडीएम अविनाश कुमार ने किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई। चंदौली संवाददाता के अनुसार जिला मुख्यालय से सटे सैयदराजा, बबुरी, बरौली में बनौली उपकेंद्र से सदलपुरा और बसनी फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कई गांवों में बीस से तीस घंटों से आपूर्ति ठप है। पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही है।प्रशासन ने हड़ताल को देखते हुए जिले के सभी 33 बिजली उपकेंद्रों पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि राजस्व अधिकारियों के साथ पीडब्लूडी, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को प्रभारी के रूप में तैनात किया है। बिजली विभाग की तकनीकी जानकारी न होने के कारण अधिकारी उपकेंद्रों पर मूकदर्शक बनकर बैठे हैं।
विज्ञापन
चंदासी, चकिया, सकलडीहा, बबुरी, सैयदराजा, अमड़ा, चहनियां, बिलारीडीह, अलीनगर सहित 33 उपकेंद्रों से 800 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। संविदाकर्मियों को नियमित करने, बिजली विभाग का निजीकरण न करने, विभागीय कर्मियों को पुरानी पेंशन लागू करने सहित मांगों के समर्थन में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 72 घंटों के हड़ताल की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार की रात दस बजे से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
इसके बाद से जहां भी बिजली गुल हुई। उसे कोई दुरुस्त करने वाला नहीं था। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फोन बंद कर भूमिगत हो गए। प्रशासन ने हड़ताल को विफल करने के लिए उपकेंद्रों पर लेखपाल, अमीन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की। पुलिस की भी तैनाती की गई लेकिन तकनीकी जानकारी न होने के कारण ये लोग भी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
चंदासी विद्युत उपकेंद्र से पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बुधवार की रात आठ बजे गुल हो गई। आधी रात को एसडीएम अविनाश कुमार ने किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई। चंदौली संवाददाता के अनुसार जिला मुख्यालय से सटे सैयदराजा, बबुरी, बरौली में बनौली उपकेंद्र से सदलपुरा और बसनी फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की रात दोनों फीडरों से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार की सुबह मुख्यालय पर कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति की गई।
बिलारीडीह बिजली उपकेंद्र से जुड़े 45 गांवों में गुरुवार की शाम से बिजली गुल है।टांडाकला क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से बिजली गुल है तो शहाबगंज क्षेत्र का भी हाल ऐसा ही है। चकिया संवाददाता के अनुसार उतरौत फीडर के दर्जनों गांव में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। शिकारगंज क्षेत्र के जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र से फीडरों की सप्लाई शुक्रवार को सुबह बंद हो गई। इलिया, सकलडीहा, धानापुर, बबुरी, चहनियां में भी कई जगह बिजली गुल है।
औद्योगिक क्षेत्र की 50 से अधिक इकाइयां ठप
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में बृहस्पतिवार की रात सवा 12 बजे से चार फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। इससे पचास से अधिक इकाइयों में बिजली नहीं आने से उत्पादन ठप हो गया। अधिकारियों के प्रयास के बाद शुक्रवार की दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई।
प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
चंदौली। बिजली विभाग के हड़ताल को देखते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोगों की समस्याओं को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि लोग मुख्यालय स्थित दूरभाष नंबर 05412-262557, 05412-260149 पर नोट कराया जा सकता है। हड़ताल को देखते हुए सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर कर्मियों की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाएगा।
धमकी के बजाए संविदाकर्मियों को समान वेतन दें
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गोधना स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय हड़ताल और प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के उर्जा मंत्री को संविदाकर्मियों को धमकी देने के बजाए समान कार्य के लिए समान वेतन देना चाहिए।
सभा में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अमर सिंह पटेल ने कहा कि कर्मचारी विरोधी कार्यो मे लिप्त अधीक्षण अभियंता नैतिकता का पाठ न पढाएं। कहा कि कर्मचारी आर पार की लड़ाई करेंगे। सभा में राजन कुमार, मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार, शशि कुमार, प्रमोद राम, सतीश यादव, मनीष कन्नौजिया, दीपक कुमार, दिनेश सिह, नरेन्द्र गोपाल कृष्ण, मनोज कश्यप, राहुल कुमार, मेहनत, नफीस अहमद, अखिलेश मिश्रा, मुकेश कुमार, आलोक तिवारी ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता दलसिंगार यादव ने और संचालन विनोद पांडेय ने की।