फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Cut in UP: पूर्वांचल डिस्कॉम के 1225 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त, 23 पर मुकदमा, कई और पर गिरेगी गाज

Sat, 18 Mar 2023 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बिजली कर्मियों की हड़ताल के बीच पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में संविदा पर काम करने वाले विभाग के 2125 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं गाजीपुर, बस्ती और फतेहपुर के अलग-अलग थानों में 23 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मियों की हड़ताल की वजह से पूरे यूपी में मच हाहाकार के बीच शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में संविदा पर काम करने वाले विभाग के 2125 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इसके अलावा निगम की ओर से गाजीपुर, बस्ती और फतेहपुर के अलग-अलग थानों में 23 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें 20 संविदा कर्मी, दो जेई और एक अधिकारी शामिल हैं। पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक कार्मिक शेष कुमार बघेल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जिन संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया गया उनमें वाराणसी के 372, आजमगढ़ के 251, प्रतापगढ़ के 100, बलिया के 58, चंदौली के 25 मऊ के 16 और कुशी नगर के 150 शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल डिस्कॉम में अभी बड़ी पैमाने पर कार्रवाई बाकी है।

सीएम योगी ने दिए थे सख्त निर्देश

शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर तल्ख दिखे थे। सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से कहा कि ऐसी व्यवस्था कराएं कि जनता को दिक्कत न होने पाए।

विज्ञापन



 

Trending Videos

सीएम ने कहा था कि अराजकता पैदा करने वाले बिजली कर्मचारियों को सूचीबद्ध करें। बिजली फीडर बंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। 

बिजली संकट और गहराया, जनजीवन अस्त-व्यस्त

हड़ताल से जिले में बिजली का संकट और गहरा गया है। तमाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं, जहां बिजली आपूर्ति ठप है। 24 से 36 घंटे से बिजली नहीं आई है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पेयजल का संकट है। फसलों की सिंचाई तक नहीं हो पा रही है। सरकारी नलकूप बंद पड़े हैं। दूसरी तरफ, बिजली कटाैती से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कॉपियों का मूल्यांकन भी प्रभावित है। रामनगर प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज की बिजली अचानक गुल हो गई। यह कॉलेज मूल्यांकन केंद्र बना है।

बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से शुरू बिजली कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शनिवार की देर शाम शहर के ज्यादातर हिस्से में अंधेरा छाया रहा। पुलिस व प्रशासन ने व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन असफलता मिली। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में ही शुक्रवार की रातभर बिजली नहीं आई। शनिवार की सुबह बिजली आई, लेकिन बार-बार कटौती की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात भी बिजली गुल रही है। मंडुवाडीह उपकेंद्र से जुड़े लहरतारा, भिटारी, हथियान वीर बाबा कालोनी न्यू बेदौली, लोहता, बौलिया, रोहनिया, शिवपुर, वरुणापार के अधिकांश मोहल्लों में भी बिजली संकट रहा। शिवपुर, पांडेयपुर, सुंदरनगर, भिखारीपुर व सारनाथ क्षेत्र में भी परेशानी रही। वीआईपी इलाकों में भी संकट बरकरार रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें