फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को हटाने को सपा कार्यकर्ता एकजुट हों

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट निकटवर्ती चांदपुरा धनौली कार्यालय पर सपा पिछड़ा वर्ग विधानसभा मधुबन के कार्यकर्ताओं की आगामी चुनाव को लेकर मंथन बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सपा पिछड़ा वर्ग के सचिव शोभा सिंह यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम दिन पर दिन बढ़ने से जनता परेशान है। कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ कमेटी को मजबूत करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश को लेकर युवा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता को जागरूक करें। जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राहुल निषाद ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर युवकों को तैयार कर पोलिंग बूथ को मजबूत करें। इस अवसर पर मधुबन विधानसभा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष धनंजय यादव, मनोज यादव, शैलेश यादव ,लालबाबू सोनकर, रामप्रवेश भारती, पीयूष विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी जोन पिछड़ा वर्ग प्रभारी सुजीत कुमार विश्वकर्मा ने किया तथा संचालन लालबाबू सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें