फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाजन आक्रोशित, दिया धरना
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़ मोड़ पर किया सड़क जाम
पुलिस ने गिरफ्तार पुलिस लाइन भेजा, शाम को मुचलके पर छोड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए लखनऊ में गिरफ्तार करने के विरोध में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन नारेबाजी किया। सपाजनों ने शहर के आजमगढ़ तिराहे पर सड़क जाम कर दिया। लगभग एक घंटे बाद पुलिस उन्हें जबरन हटाने का प्रयास करने लगी। कई नेताओं को जाम स्थल से घसीट कर बस में लाद दिया। लगभग ढाई सौ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले गई। शाम लगभग साढ़े चार बजे इन्हें मुचलके पर छोड़ दिया गया।
लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों को कार से रौंदकर मार डालने की घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को पीड़ित किसानों से मिलने के लिए लखनऊ अपने घर से निकले। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया। यह सूचना मिलते ही सपा जन आक्रोशित हो गए। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर वहां से जुलूस की शक्ल में प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते आजमगढ़ तिराहे पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी सीओ धनंजय मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकना चाहा तो आक्रोशित कार्यकर्ता जमीन पर लेट गए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को घसीटकर बस में लाद दिया और सबको बसों में लेकर पुलिस लाइन ले गई।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, पूर्व एमलसी रामजतन राजभर, राजेंद्र मिश्रा, अल्ताफ अंसारी, जिला महासचिव कुद्दुश अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, राजेश यादव, धीरज राजभर, दिलीप पांडेय, शाहनवाज आलम, गुड्डू चौधरी, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, रामप्रताप यादव, जिला सचिव योगेंद्र यादव, संजय पांडेय, ओमप्रकाश यादव, शोभा श्रीवास्तव, जहिर सेराज,मुख्तार हुसैन,दूधनाथ यादव,बन्ने खां,लालधर यादव,मुरलीधर यादव,गंगा चौहान,रामबिलास यादव,अनिल यादव,अखंड पांडेय,शिवम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनसेट:
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मांगपत्र :
पुलिस लाइन पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को 10 सूत्रीय मांग पत्र धर्मप्रकाश यादव सहित अन्य नेताओं ने सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लखीमपुर खीरी की घटना में मारे गए किसानों के परिवारों को दो-दो करोड़ रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री और प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बर्खास्त किया जाए। घटना के दोषियों को धारा 302 के तहत तत्काल गिरफ्तार किया जाए। हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए। जनपद में बरबाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों का दिया जाए। थानों तहसीलों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें