फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को मिली शासन की हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने की मंजूरी शासन से मिल गई है। शहर से निकलने वाले कूडे के निस्तारण के लिए पिछले काफी समय से इसी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दिया था। रिपोर्ट के आधार पर शासन ने प्लांट लगाए जाने को हरी झंडी दिखा दी है।
विज्ञापन

शहर में अब 15 करोड़ रूपए की लागत से अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस प्लांट के लगने के बाद शहर से निकलने वाले कूड़े, कचरे और अपशिष्ट आदि का नियोजित तरीके से निस्तारण हो सकेगा। शहर के दक्षिणी तरफ स्थित रैनी में शहर से निकलने वाले कूड़े को डंप करने के लिए नगर पालिका की तरफ से डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। लेकिन बाउंड्रीवाल न होने से कचरा सड़क पर बिखरा रहता है। जिस कारण स्थानीय लोगों का खासी परेशानी का सामना पड़ रहा है। रैनी में डंपिंग ग्राउंड पर प्लांट लगाए जाने के लिए प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही शिलान्यास का कार्य होगा। नगर पालिकाध्यक्ष तैय्यब पालकी का कहना है कि प्लांट के लगने से शहर से निकलने वाली गंदगी से निजात मिलेगी साथ ही शहर की खूबसूरती बढ़ेगी और वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।
हर रोज शहर से निकलता है 120 टन कचरा
मऊ। शहर से हर रोज 120 टन सूखा और गीला कचरा निकलता है। जिसके प्रबंधन के लिए शहर के पश्चिमी छोर पर रैनी स्थित डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। जहां हर रोज निकलने वाले कूड़े को डंप किया जाता है। लेकिन बाउंड्री और कचरा निस्तारण संयंत्र न होने से यह कूड़ा सड़क पर फैल जाता है। जिसके निस्तारण के लिए काफी समय से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

नपा के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है। प्लांट को लगाने के जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर 15 करोड़ रूपए की लागत से प्लांट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें