फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर और टुटें बिजली के खंभे दे रहे हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के इंदारा क्षेत्र में जर्जर, तिरछे, टूटे खड़े हाईटेंशन और विद्युत लाइन के खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। आबादी के बीच स्थित पोल गिरे तो बड़ा हादसा हो सकता है। खास बात यह है कि बिजली अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। हादसों से बचाव के लिए जर्जर बिजली के खंभों को नहीं बदला जा रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के इंदारा गांव के करिमाबाद मुहल्ले मुश्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। मुहल्लों में बिजली के जर्जर तार तथा खंभे हैं। करिमाबाद निवासी शाहबुद्दीन पुत्र सलाउद्दीन के घर के ऊपर जर्जर खंभा एका माह से आधा टूट कर घर के सहारे लटका हुआ है। उसी टूटे खंभे से बिजली की सप्लाई किया जा रहा है। इन्हीं खंभों पर तार बंधे हैं और आपूर्ति हो रही है। तार बंधे होने के कारण ही यह खंभे अभी तक खड़े हैं। तेज हवा, फाल्ट में तार टूटने पर कभी भी ये खंभा गिर सकता हैं। घर सड़क के किनारे होने के चलते हमेशा लोगों का आवाजाही लगा रहता है। और भी सभी खंभे आबादी के बीच हैं और खंभा गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। ये खंभे पिछले कई माह से क्षतिग्रस्त हालत में हैं। इनमें सुधार के लिए बिजली विभाग की ओर से कोई कोशिश नहीं की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें