फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश में 97 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कराए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी गाजीपुर तिराहे से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग एक घंटे तक अभ्यर्थी जमीन पर बैठे रहे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी और शहर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

गाजीपुर तिराहे से हाथों में पोस्टर और तख्ती लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी नौकरी की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी भी की। अभ्यर्थी डीएम से मिलने की जिद पर अड़े रहे। जानकारी मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने अभ्यर्थियों को शांत कराया। अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 51 हजार 112 पदों के रिक्त होने का हलफनामा लगाया था।
इस वर्ष आने वाली 97 हजार पदों की शिक्षक भर्ती पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2020 को मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि जल्द ही 97 हजार पदों के शिक्षक भर्ती आएगी। सहायक अध्यापकों की 68,500 पदों की शिक्षक भर्ती में अभी तक महज 40,788 पदों पर भर्ती हुई हैं। मांग किया कि जल्द की सरकार एक लाख पदों प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करे। इस अवसर पर राम कृष्ण सिंह, प्रभाकर गुप्ता, मोहिनी श्रीवास्तव, प्रतिभा सोनी, रागिनी पांडेय सहित सैकड़ों अभ्यर्थी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें