उसका साथी बाइक स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। जब तक आस पास के लोग इकट्ठा हुए। तब तक बदमाश आजमगढ़ की ओर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पहुंचाया। गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायल संचालक का हालचाल लेने के साथ ही मामले की जानकारी ली।
जिला अस्पताल पहुंचे घायल बैंक फ्रेंचाइजी संचालक प्रमोद के बेटे विवेक ने बताया कि पिता के पास एक लाख रुपया की नकदी थी, जिसे बदमाश लूट कर ले गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नकदी को लेकर मामला साफ नहीं है।