फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो की बजाय बाईपास से निकल जा रही हैं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से होकर गुजरने वाली दूसरे रोडवेज की बसें चालकों व परिचालकों की हीलाहवाली के कारण डिपो में आने की बजाय बाईपास से ही आगे निकल जा रहीं हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को बसों के लिए परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। उधर, बसों की जांच प्रक्रिया भी धीमी पड़ गई है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गाजीपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, इस रूट पर मऊ डिपो की बसों का संचालन न होने से यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों पर निर्भर है। ज्ञात हो, जिले से सोनभद्र, विंध्यनगर, काशी और गाजीपुर डिपो की दर्जनों बसों का आवाजाही होती है, लेकिन इसमें से कई बसों के चालक डिपो में आने की बजाय गाजीपुर तिराहा से ही आगे की ओर निकल जाती हैं। यह परेशानी यात्रियों के लिए शाम के समय बढ़ जाती हैं, जब कई बसें भीटी चौराहा की बजाय ढेकुलियाघाट होते हुए आगे निकल जाती हैं। ऐसे में भीटी चौराहा पर इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी वाराणसी, गाजीपुुर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। दरअसल इस रूट पर मऊ डिपो की परमिट न होने से रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है। ऐसे में यात्री काशी, बलिया सहित दूसरे डिपो की बसों पर इस रूट पर यात्रा करने को निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें