फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, मांगी गई रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मऊ और दोहरीघाट डिपो से दो-दो बसें मांगी गई हैं। सीआरपीएफ व पुलिस बल को लाने ले जाने के लिए शुक्रवार को मऊ डिपो की दो बस और सात मार्च से दोहरीघाट डिपो की दो बसें चुनाव में अपनी सेवाएं देंगी। इसके लिए एक दिन का 28800 रुपया किराया निर्धारित किया गया है। ये बसें लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद ही अपने बेड़े में लौटेंगी।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर चलने वाली दोहरीघाट डिपो की दो बसें हटाकर भेजी जाएंगी। मऊ डिपो लंबी रूट वाली दो बसों शुक्रवार को भेजा जाएगा। दोनों डिपो में बसों की बात करें तो मऊ डिपो के बेड़े में निगम की 42, नौ अनुबंधित और दोहरीघाट में 41 निगम की, एक अनुबंधित बस है। इस समय वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते ट्रेनों और रोडवेज बसों में अधिक भीड़ हो रही है। जिन रूटों से बसें हटाकर चुनाव ड्यूटी में लगाई जाएंगी उन रूट के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इस साल 25 मार्च को होली के समय यात्रियों की भीड़ और बढ़ेगी। 15 मार्च तक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा बलों को लाने ले जाने के लिए अभी अन्य बसों की डिमांड आने पर दोनों डिपो से और बसें भेजी जा सकती हैं। डिमांड आने पर बसों को तत्काल भेजी जा सकें इसके लिए वर्कशॉप में बसों के कलपुर्जों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। वहीं दोहरीघाट एआरएम आरपी साहू ने बताया कि डिमांड के अनुसार दो बसें सात मार्च को भेज दी जाएंगी। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद भी ये बसें लौटेंगी। यदि और मांग की गई तो बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
लोकसभा चुनाव के लिए अभी दो बसें मांगी गई हैं। इसी के मद्देनजर बसों की मरम्मत कराई जा रही है। कम आमदनी वाले रूट से दो बसें भेजी जाएंगी। -हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें