फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो नामजद, तीन असलहाधारियों समेत 150-200 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कचहरी परिसर में बुधवार को विधायक लिखें वाहन के साथ असलहाधारियों के प्रवेश करने से अफरा-तफरी मच गई थी। सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए असलहाधारियों को पकड़ लिया, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने उन्हें छुड़ा दिया। इस मामले में कचहरी परिसर में सुरक्षा में तैनात एसआई रामाश्रयगुप्ता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को दो नामजद, तीन अज्ञात असलहाधारियों समेत 150-200 अज्ञात अधिवक्ताओं के विरुद्ध शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया है। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं मेंं आक्रोश है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार एसआई रामाश्रय गुप्ता के अनुसार कि बुधवार को उनकी ड्यूटी न्यायालय परिसर की सुरक्षा में लगी थी। बीते बुधवार की दोपहर 12ः20 बजे उनके साथ कांस्टेबल सत्य प्रकाश द्विवेरी बैगेज स्कैनर के पास खड़े थे। इस दौरान रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव निवासी मिथिलेश दूबे उर्फ सोनू एक मुकदमे में गवाही देने के लिए चार-पांच गाड़ियों से आए। गेट नंबर दो पर विधायक लिखी कार सबसे आगे पहुंची। वाहन को प्रवेश से रोकने पर हूटर बजाया गया। इतने में वकील मुंशी तेज प्रताप सिंह दौड़कर आए और हो-हल्ला मचाने लगा। गार्ड ओम प्रकाश से गेट खोलने को कहा। ऐसा करने से मना करने पर खुद ही गेट खोल दिए। गाड़ी अंदर प्रवेश कर गई।
न्यायालय परिसर में प्रतिबंध के बाद भी इस दौरान तीन लोग असलहा लेकर गाड़ी के पीछ़े-पीछे दौड़ने लगे। थोड़ी दूर जाने पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। उसी दौरान वकीलों की भीड़ जुट गई और तीनों असलहाधारियों को परिसर से बाहर लेकर चले गए। जिसे लेकर न्यायालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामले में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि एसआई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें संबंधित वाहन को सीज कर एक को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। किसी भी निर्दोष अधिवक्ता पर कार्यवाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें