फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान-एआरएम में हुई झड़प, कोतवाली पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज डिपो में यात्रियों में बृहस्पतिवार को दोपहर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब परिवहन निगम के एआरएम तथा ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान के बीच विवाद के बाद माचरपीट हुई। इस दौरान पीआरडी के जवान की वर्दी फट गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर झड़प हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अल-ग किया। इस मामले में पीआरडी जवान ने कोतवाली में एआरएम के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जूडनपुर ग्राम निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी रोडवेज डिपो पर लगी है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे जब वह डयूटी कर रहा था। इसी बीच पीछे से आए एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी ने उसे डयूटी सहीं से न करने का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट कर दिया। उधर एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि उनके द्वारा पीआरडी जवान से किसी तरह का कोई मारपीट नहीं किया गया है। जबकि सुबह के समय गोरखपुर के जा रही बस क्रमांक 5628 के निकलने के दौरान उन्होंने डिपो के सामने निजी वाहनों के खड़े होने पर पीआरडी जवान को इसैे हटवाने की बात कही।साथ ही डयूटी को लेकर गंभीरता दिखाने की सलाह दी, लेकिन पीआरडी जवान ने उससे अभद्रता कर दी। बात करने पर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीआरडी के जवान ने उन्हें तहरीर सौंपा है। आरोपों की जांच की जा रही। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें