फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: मुख्तार अंसारी के सहयोगी ने सरकारी जमीन पर किया था कब्जा, पुलिस ने बुलडोजर लेकर जाकर खाली कराया

Tue, 07 Dec 2021 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मुख्तार अंसरी गैंग के एक सहयोगी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिस पर उसने अतिक्रमण किया हुआ था।
विज्ञापन
बुलडोजर लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के एक सहयोगी पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई की है। प्रशासन की ओर से  शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में अवैध रूप से कब्जा हटाया। नाली से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। तहसीलदार ने आरोपित से दंड शुल्क एक हजार रुपया तत्काल जमा कराया। साथ ही रसीद देने के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से नगर के सरकारी भूखंडों पर काबिज मुख्तार अंसारी गैंग पर कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। राजस्व विभाग के अनुसार, मोहल्ला भीटी में रहने वाले मुख्तार गैंग के सहयोगी महेंद्र सिंह पुत्र राज नारायण सिंह ने 10 लाख रुपये की ग्राम भीटी में गाटा संख्या 985 रकबा 20 वर्ग मीटर पर अवैध से कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया। तहसीलदार सदर द्वारा बेदखल किया जा चुका था। क्षेत्राधिकारी नगर के सहयोग से नाली से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया और साथ ही तहसीलदार द्वारा आरोपित दंड शुल्क एक हजार रुपया तत्काल जमा कराया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने चेतावनी दी कि अगर सरकारी भूमि पर  किसी ने भी अवैध कब्जा किया तो सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही आर्थिक दंड वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें