फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर पुलिस ने कराया नाइट कर्फ्यू का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नाइट कर्फ्यू का पालन शुक्रवार की रात पुलिस ने पूरी कड़ाई के साथ कराया। पुलिस ने नगर के रोडवेज, सदर चौक, आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहे और भीटी चौराहों सहित शहर के सभी प्रमुख चौराहों तिराहों पर पूरी कड़ाई के साथ नाइट कर्फ्यू का पालन कराया। नाइट कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए रात में पुलिस अधीक्षक भी रात में शहर में निकले और तीनों थाना क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगा रखा है। शासन के निर्देश पर नय साल के जश्न पर कोविड गाइड लाइन और नाइट कर्फ्यू का पालन पूरी कड़ाई के साथ कराने का निर्देश दे रखा है। जिलाधिकारी अमित सिंह वंसल ने भी निर्देश दे रखा है कि जिले में नये साल का जश्न मनाने के लिए लोगों को सड़कों पर एकत्र न होने दिया जाए। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने सभी पुलिस अधिकारियों को इस निर्देश के अक्षरश: पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
उत्साही युवा नववर्ष के आगमन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उतरकर डीजे आदि पर डांस करते रहे हैं। पटाखे फोड़ते रहे हैं, खुशियां मनाते रहे हैं। इसे देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र भी रात में नाइट कर्फ्यू के अक्षरश: पालन कराने के उद्देश्य से शहर की सड़कों पर निकले।
विज्ञापन

उधर शहर कोतवाल संजय तिवारी भी रोडवेज, आजमगढ़ तिराहा, भीटी चौराहा और सदर चौराहा, गाजीपुर तिराहे पर सतर्क थे। उन्होंने पहले ही उद्घोषणा करा रखी थी कि चूंकि ओमिक्रान के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन से नववर्ष का जश्न मनाने में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन न होने देने का निर्देश है। पुलिस अधीक्षक स्वयं भी रात में निकलर नाइट कर्फ्यू के अनुपालन कराए जाने के आदेश का जायजा लिया था कि लोग सड़कों पर भीड़ लगाकर जश्न न मनाएं।
दक्षिण टोला और सरायलखंसी थानों के प्रभारी निरीक्षक भी अपने अपने क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू के पालन कराने को लेकर परी तरह सजग रहे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि शासन की प्राथमिकता बढ़ते ओमिक्रान के खतरे को रोकना है, इसलिए नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से अनुपालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें