पूरी घटना के कारण एक घंटे 15 मिनट तक क्रासिंग बंद रही। इस कारण लखनऊ-बलिया मार्ग, रतनपुरा-भीमपुरा शहीद मार्ग, रतनपुरा-इटैली मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। निगरानी रखी जाती है, लेकिन सुबह वह सभी से नजर बचाते हुए घर से निकल गई थीं।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव स्थित हॉल्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
मृतक मूलचंद यादव (60) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियारा गांव का निवासी था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपने घर से मऊ जाने के लिए वाराणसी मऊ पैसेंजर पकड़ने के लिए पनियरा हाल्ट गए थे। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।