फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवज बसों का संचालन कम होने से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
रोडवेज पर बस न होने से होली पर्व पर अपने घर को जाने के लिए परेशान खड़े यात्री।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। परिवहन निगम के आला अधिकारियों की तरफ से होली के अवसर पर बेहतर यात्री सुविधा देने का दावा हवा हवाई नजर आया। कम रोडवेज बसों का संचालन होने से होली पर घर जाने के लिए लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। यात्रियों को डग्गामार सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बेहद परेशानी हुई। परेशान लोग विभागीय अधिकारियों को कोसते नजर आए। जिले में मऊ डिपो तथा दोहरीघाट डिपो में कुल 84 रोडवेज बसों का संचालन होता है। होली के अवसर पर बेहतर यात्री सुविधाएं देने का दावा किया गया था। लेकिन रोडवेज बसों का संचालन कम होने से बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए मुश्किल भरा रहा। यात्री रोडवेज बसों का इंतजार करने के लिए खड़े नजर आए। कम रोडवेज बसों का संचालन होने से डग्गामार वाहन संचालकों की खूब चांदी कट रही थी। वह यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते दिखे।
विज्ञापन

कई स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों की घर जाने के लिए भीड़ दिखाई दी। किसी तरह उन्हें वाहन मिला और उसके बाद ही वह अपने गंतव्य की ओर बढ़े। गाजीपुर के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे रविंद्र यादव, शिवचंद सिंह, महेंद्र मौर्य का कहना था कि एक घंटे से रोडवेज बस का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन कब बस आएगी पता नहीं चल पा रहा है। दोहरीघाट : क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण रुटों पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से लोगों को गंतव्य तक जाने में तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। लोग घंटों सवारी वाहन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें