फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी एकता और समर्पण ही हमारी पूंजी है: कृष्णानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश के उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्तावित आगामी 30 नवंबर की लखनऊ की रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच द्वारा 30 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय धरने में जनपद से प्रतिभाग पर विचार विमर्श किया गया।जनपद के प्रत्येक विकास खंड से एक बस अनिवार्य रूप से लखनऊ जानी है। सभी विकास खंडों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने सर्वसम्मति से इस बार प्रत्येक विकास खंड से एक बस शिक्षक लखनऊ ले जाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विकासखंड में ब्लॉकवार समिति सहित शिक्षकों की बैठक आयोजित करते हुए 30 नवंबर के धरने को ऐतिहासिक बनाने के लिए वृहद तैयारी व विचार विमर्श किए जाए। जनपदीय कार्यसमिति द्वारा सर्वसम्मति से यह अनुरोध किया गया कि प्रत्येक विकास खंड से बैठक कर इस धरने की सफलता के लिए पूरे मनोयोग प्रयास किए जाएं। इस मौके परजिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी एकता और समर्पण ही हमारी पूंजी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने संघर्ष एवं अपनी चट्टानी एकता के बल पर ही तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। हमें अपनी एकता और संघर्ष के जज्बे को जगाना है। अंत में धन्यवाद और राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई।
बैठक में राशिद जमाल, घनश्याम यादव, रामकेश यादव, जगदीश गौतम, सरफराज अहमद, जय शंकर यादव, राधेश्याम, उपेंद्र तिवारी, शशिभूषण राय, जगमोहन सिंह, श्रीमती शशि कला पांडे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें