फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाजार भातकोल जमीन नसोपुर के पास बुधवार को आमने-सामने कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घोसी राजमार्ग पर जमीन नसोपुर गांव के पास मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से कार देवलास की तरफ जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के हरना साथ गांव निवासी जयपान (45) व हासिम (24) बाइक से कहीं जा रहे थे। भातकोल जमीन नसोपुर के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में जयपान की मौत हो गई तथा दूसरे घायल हाशिम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल नीरज पाठक ने बताया की घटनास्थल का मुआयना किया गया है। कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेजवा दिया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें