फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों को गोद लेकर मॉडल बनाएंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के परिषदीय विद्यालयों को आदर्श बनाने के लिए राजपत्रित अधिकारी एक-एक स्कूल गोद लेंगे। विद्यालय गोद लेने के बाद उनमें अवस्थापना सुविधाओं का विकास कराने के साथ ही शैक्षिक स्तर में भी गुणात्मक सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को गोद लेकर परिषदीय विद्यालयों को माडल स्कूल के रुप में विकसित करने का निर्देश दिया था। सरकार की तरफ से निजी विद्यालयों के समकक्ष सरकारी विद्यालयों को खड़ा करने के लिए कवायद तेज हो गई है। विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य जोरों पर है। विभाग तथा प्रशासन की तरफ से जिले के राजपत्रित अधिकारियों, तहसील, ब्लाक स्तर के अधिकारियों को एक-एक परिषदीय विद्यालय गोद लेने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। गोद लिए जाने वाले परिषदीय विद्यालयों की समस्त अवस्थापना सुविधाएं सुधारी जाएंगी। साथ ही समय-समय पर विद्यालयों का पर्यवेक्षण कर उनकी कमियों को दूर किया जाएगा। सरकारी तथा व्यक्तिगत प्रयास के माध्यम से इन विद्यालयों को एक मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन ने जनप्रतिनिधियों, जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर कार्यरत समस्त अधिकारियों की ओर से गोद लिए जाने वाले विद्यालयों की सूचना एकत्र कर भेजने का निर्देश दिया गया है।
परिषदीय विद्यालयों को गोद लेने के मामले मेें लिखित आदेश नहीं मिला है। जिलाधिकारी के साथ बैठक कर अधिकारियों से विद्यालय गोद लेने का आग्रह किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतोष कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें