फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनकोट पाकर खिले समाचार पत्र वितरकों को चेहरे:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ रोटरी क्लब की तरफ से मंगलवार को नगर स्थित रोडवेज के समीप रेनकोट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष तथा शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह ने समाचार पत्र वितरकों को रेनकोट बांटा। रेनकोट पाकर समाचार पत्र वितरकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष तथा शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि विकट स्थिति में भी समाचार पत्र विक्रेता अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के घर-घर अखबार पहुंचाते हैं, जिससे लोग देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहते हैं। महामारी में भी जान संकट में डालकर आम आदमी तक समाचार पत्रों को पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरक प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भले ही आज सोशल मीडिया का बोलबाला हो, लेकिन प्रमाणिक जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से ही मिलती है। रोटरी क्लब के सचिव सचिंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में भी अखबार लोगों तक विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का साधन बने हैं। क्लब के निर्वतमान सचिव प्रदीप सिंह ने विश्वनीय खबरें पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे समाचार पत्र वितरकों के कार्य को सराहा। इस दौरान मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, नीतेश, सोनू, गौतम, दीपक, रामभंजन, प्रमोद, भोलू, रामअवतार, राजन, हरेंद्र चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें