फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच को दिया नया कनेक्शन, तीन लाख वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के खैराबाद गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीओ विद्युत नीरज कुमार ने खैराबाद के आसपास गांव से आए लगभग 23 उपभोक्ताओं की समस्या सुनते हुए उनके बिलों का सुधार किया।
विज्ञापन

इस दौरान पांच उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देने के साथ ही राजस्व के रूप में तीन लाख रुपये भी जमा कराया। एसडीओ नीरज कुमार ने शिविर में उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बताया कि सभी लोग विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपभोग करें बिना कनेक्शन का अगर कोई भी विद्युत का उपभोग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिविर में अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा, राजेंद्र यादव, भूपेंद्र वर्मा, अरविंद कुमार, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें