फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी निर्माण में देरी पर एमएलसी ने जताया नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के रानीपुर ब्लाक स्थित काझा खुर्द गांव निवासी विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने रविवार को अपने गांव काझा खुर्द में निर्माणधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को दो महीने के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ इस केंद्र को तीन माह के भीतर संचालित करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य एके शर्मा अपने गृह जनपद में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में टाइल्स, रंग रोगन, दरवाजा, खिड़कियां, आदि का निर्माण पूरा न होने पर लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताते हुए अक्टूबर तक कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्याम नारायण दुबे को भी केंद्र को दिसंबर माह संचालित कर के हेतु निर्देशित किया।
इसके पूर्व एमएलसी ने गांव स्थित अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। ग्राम प्रधान अर्पिता राय के आवास पर उपस्थित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर आयोजित शोक सभा में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह, रानीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान अर्पिता राय, तारकेश्वर राय, शैलेन्द्र राय, संजय राय, सुमित राय, जितेंद्र प्रधान, राजेन्द्र यादव, अमित राय, अरविंद राय, अरुण राय, प्रधान प्रतिनिधि रुधिर राय, राम भजन यादव, आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें